Ncert Social science History study notes and Solution to learn and revision in Hindi medium.

Breaking

Sunday, July 14, 2019

Ncert solution for class 6 history chapter 1 in hindi



Ncert solution for class 6 history chapter 1


1.  आज लोग यात्राएं क्यों करते हैं ? 
उत्तर :- आज लोग यात्राएं निम्नलिखित कारणों से करते हैं।
  • काम के लिए 
  • व्यापार के लिए ।
  • अपने सगे- सम्बंधियों से मिलने के लिए ।
  • पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए ।
2. लगभग 4700 वर्ष पहले आरंभिक लोगों ने किन फसलों को और कहां उपजाना  आरंभ किया था ?
उत्तर :-  लगभग 4700 वर्ष पहले आरंभिक लोगों ने गेंहू तथा जौ जैसी फसलों को सुलेमान तथा किरथर पहाड़ियो के आस के क्षेत्रों में उपजाना आरंभ किया था।

3. क्या पूरातत्वविदों को बहुदा कपड़ों के अवशेष मिलते होंगे ?
उत्तर :- पूरातत्वविदों को कपड़ों के अवशेष बहुत कम मिलते होंगे क्योंकि उस समय सूती के वस्त्र बनाए जाते थे, जो समय के साथ सड़- गल जाते थे । (कालीबंगा में सूती  वस्त्र  में लिपटा हुआ एक 'उस्तरा ' मिला है)।
 4. क्या तुम बता सकती हो कि कठोर सतह पर लेख लिखवाने  के क्या लाभ थे ।ऐसा करवाने में क्या -क्या कठिनाइयां आती थी ?
उत्तर :- कठोर सतह पर लेख लिखवाने के ये लाभ थे कि इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता था ,जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपने अतीत के बारे में इन अभिलेखों से जानकारी प्राप्त हो सकती थी।
कठोर  सतह पर लिपि को उत्कीर्ण करने में काफी कठिनाइयां आती होंगी तथा इसमें अधिक परिश्रम और  समय लगती होंगी।

5. तुम्हें एक पूरातत्वविद्  का साक्षात्कार लेना है ।तुम उन पांच प्रश्नों की एक सूची तैयार करो जिन्हें तुम उनसे  पूछना चाहोगे ?
उत्तर :- प्रश्नों की एक सूची
  1. खुदाई से प्राप्त अवशेषों के आधार पर हम अपने इतिहास की जानकारी किस प्रकार  प्राप्त कर सकते हैं।
  2.  किसी पुरास्थल की खुदाई करने में  कितना  समय लग जाता है।
  3. खुदाई करते समय किस प्रकार की सावधानी बरतनी पड़ती है ।
  4.  खुदाई से प्राप्त अवशेषों के आयु का निर्धारण किस प्रकार किया जाता है। 
  5. खुदाई से प्राप्त अवशेषों का संरक्षण किस प्रकार किया जाता है।
6.  निम्नलिखित का सुमेल करो।
  •  नर्मदा घाटी           -           पहला बड़ा राज्य
  • मगध                    -           आखेट तथा संग्रहण
  • गारो पहाड़ियां  -     लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर
  • सिंधु तथा इसकी सहायक नदियां   -  आरंभिक कृषि
  •  गंगा घाटी                   -    प्रथम नगर
उत्तर  :-
  • नर्मदा घाटी           -               आखेट तथा संग्रहण             
  •  मगध                   -              पहला बड़ा राज्य 
  •  गारो पहाड़ियां।      -                   आरंभिक कृषि
  • सिंधु तथा इसकी सहायक नदियां -   प्रथम नगर
  •  गंगा घाटी              -    लगभग 25 वर्ष पूर्व के नगर ।
7. पांडुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अंतर बताओ ?
उत्तर  :-पांडुलिपि को ताड़ पत्रों  अथवा भूर्ज नामक पेड़ की छाल से विशेष तरीके से तैयार भोजपत्र पर  हाथों से लिखा जाता था ,जबकि अभिलेखों को पत्थर या धातु जैसी कठोर सतह पर उत्कीर्ण किया जाता था।
8. रशीदा के प्रश्न को फिर से पढ़ो क्या उत्तर हो सकते हैं ।
हम अपने अतीत की जानकारी कई स्रोतों से प्राप्त कर सकते हैं ।जैसे :-
 पांडुलिपियों  तथा अभिलेखों  , पत्थरों से बनी इमारतों ,चित्रों तथा मूर्तियों, हथियारों , औजारों, बर्तनों, आभूषणों आदि के प्राप्त अवशेषों के आधार पर।
9. पूरातत्वविदों द्वारा पाई जाने वाली सभी वस्तुओं की एक सूची बनाओ। इनमें से कौनसी वस्तुएं पत्थर की बनी हो सकती है ।
  • पूरातत्वविदों   द्वारा पाई जाने वाली वस्तुऐं :- आभूषण, हथियार ,हड्डियां, सिक्के, चित्र तथा मूर्तियां तथा ईंटों से बनी इमारतों के अवशेष।
  •  पत्थर से बनी वस्तुएं:- औजार,  हथियार, मूर्तियाँ तथा इमारते आदि।
10.  साधारण स्त्री तथा पुरुष अपने कार्यों का विवरण क्यों नहीं रखते थे ।इसके बारे में तुम क्या सोचती हो ?
उत्तर :-  साधारण स्त्री और पुरुषों का जीवन सामान्य था तथा उन्हें अपने कार्यों  के  विवरण रखने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई होंगी।या संभवत: वे इतने शिक्षित नहीं होंगे।

 11. कम से कम दो ऐसी बातों का उल्लेख करो जिनसे तुम्हारे अनुसार राजा और किसानों के जीवन में  भिन्नता का पता चलता है ?
उत्तर:- राजा और  किसान दोनों के जीवन का उद्देशय भिन्न था इसलिए दोनों के जीवन मे काफी भिन्नता पाई जाती थी।
 1. राजाओं का जीवन अपने प्रजा के हित के लिए होता था।इसलिए राजाओं के पास कई प्रकार के अधिकार होते थे,जैसे दोषियों को दंड देने का अधिकार, न्याय देने का अधिकार आदि । जबकि किसानों के पास ऐसे कोई अधिकार नहीं होते थे।
2. राजाओं को क्षेत्राधिकार करने के लिए कई युद्ध लड़ने पड़ते थे। उनके कई शत्रु होते थे ,जिससे उनके जीवन में भय की स्थिति बनी रहती थी तथा वे अपने कार्यों का लेखा जोखा रखते थे जबकि किसानों का जीवन सामान्य था तथा वे  अपने कार्यों का लेखा जोखा नहीं रखते थे।

12. पृष्ट 1 पर  शिल्पकार शब्द का पता लगाओ। आज प्रचलित  कम से कम पांच भिन्न- भिन्न शिल्पों की  सूची बनाओ।क्या ये शिल्पकार
(क) स्त्री  (ख)  पुरूष  तथा (ग) स्त्री -पुरूष दोनों  होते थे ।
उत्तर:-
(क) स्त्री -
(ख) पुरूष - भवन शिल्प,  कास्ठ शिल्प , चर्म शिल्प
(ग) स्त्री -पुरूष दोनों - हस्तशिल्प, मूर्ति शिल्प

 13.  अतीत में पुस्तकें किन-किन विषयों पर लिखी गई थी। तुम इनमें से किस पुस्तकों को पढ़ना पसंद करोगी ?
उत्तर:-अतीत में पुस्तकें निम्नलिखित विषयों पर लिखी जाती थी:-
  • राजाओं के जीवन पर
  • महाकाव्य कविताएं तथा नाटक पर
  • धार्मिक मान्यताओं व व्यवहारों पर
  • औषधियों तथा विज्ञान पर।
 14. शेर का चित्र किस अक्षर के लिए प्रयुक्त किया गया है ?
उत्तर :- शेर का चित्र ' एल ' अक्षर के लिए प्रयुक्त किया गया है।

15.  चिड़िया का चित्र किस अक्षर के लिए प्रयुक्त किया गया है?
उत्तर :- चिड़िया का चित्र 'ए' अक्षर के लिए प्रयुक्त किया गया है।

और पढ़े :- Ncert solution for class 6 history chapter 2 in hindi


4 comments:

  1. हमारा प्रसन है कि अतीत के जानकारी के सत्रोत कों को से है

    ReplyDelete