Ncert Social science History study notes and Solution to learn and revision in Hindi medium.

Breaking

Thursday, July 18, 2019

NCERT solutions for class 6 social science history chapter 2 in Hindi medium

NCERT solutions for class 6th history

chapter 2




1. यहां पत्थरों के औजारों के कुछ उपयोग बताए गए हैं। ऐसे कामों की एक सूची बनाओ, जिनमें इस तरह के औजार काम आते हैं ।बताओ कि इनमें से कौन- कौन से काम पत्थरों से किए जा सकते हैं। कारण सहित उत्तर दो ।
उत्तर :- पत्थरों के औजारों के उपयोग :-
  • हथियार बनाने के लिए
  • हड्डियों और मांस काटने के लिए
  • फल -फूल काटने के लिए
  • पेड़ों की छाल उतारने के लिए 
  • जानवरों की खाल उतारने के लिए 
  • जानवरों की खाल से बने वस्त्र को सिलने के लिए।

 2. क्या तुम बता सकते हो कि रहने के लिए लोगों ने यह जगह क्यों चुनी होगी ?
उत्तर :- लोगों ने रहने के लिए ये जगह इसलिए चुनी होगी क्योंकि,
  •  यहां उन्हें बारिश ,धूप ,और हवाओं से राहत मिलती होगी।
  •  खतरनाक जानवरों से सुरक्षा मिलती होगी।
3. अगर तुम्हें अपने निवास स्थान के बारे में बताना पड़े तो तुम इनमें से कौन सा नाम चुनोगे।
(क)  आवास
(ख) उद्योग स्थल
(ग)  आवास और उद्योग स्थल
(घ) अन्य
उत्तर :-   आवास

4. आज हम आग का उपयोग किस लिए करते हैं ?
उत्तर :-   आज हम आग का उपयोग विभिन्न कारणों के लिए करते हैं।
  • भोजन पकाने के लिए ।
  • भट्टीयों में धातु पिघलाने के लिए । 
  • विभिन्न प्रकार के मशीनों को चलाने के लिए इत्यादि ।
5.  ( पृष्ठ 13) पर बने चित्र देखो। इस दौरान बनाए गए औजारों में तुम्हें कोई बदलाव दिखाई देता है ?               
उत्तर :-
ये औजारें समय के साथ-साथ  छोटे तथा नुकिले होते चले गए । नवपाषाण काल में इन औजारों को और अधिक धार करके इन पर पोलिश चढा़ए जाते थे।

 6. नवपाषाण का क्या मतलब होता होगा ?
 उत्तर :-नवपाषाण युग में मनुष्य स्थायी जीवन व्यतीत करने लगे थे। वह आखेटक खाद्य संग्राहक से कृषक तथा पशुपालक बन गये थे।उन्होंने निवास -गृह बनाना शुरू कर दिया था। वे बर्तनों का उपयोग चीजों को रखने के लिए करने लगे थे।

7. इन मनको का उपयोग किस लिए किया गया होगा ?
उत्तर :- मनको का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता होगा ।

8. शुतुरमुर्ग आज हमें कहां देखने को मिलते हैं ?
उत्तर :- आज हमें शुतुरमुर्ग अफ्रीका के वनों में देखने को मिलते हैं ।

9.  इन्हें बनाने का कोई और कारण बता सकते हो ?
 उत्तर :-
  • मनोरंजन के लिए बनाया जाता होगा।
  • खाली समय का सदुपयोग करने के लिए बनाया जाता होगा ।
  • शिकार करने की योजना तैयार करने के लिए बनाया जाता होगा।
10.तुम आज से 12,000 साल पहले पत्थर की एक गुफा में रहते हो। देखो तुम्हारे मामा  दीवार पर चित्र बना रहे हैं और तुम उनकी सहायता करना चाहते हो ।तुम रंग बनाओगे  रेखाएं खींचोगे या फिर उनमें रंग भरोगे ।तुम्हारे मामा तुम्हें कौन-कौन सी कहानीयां सुनाएंगे ?
उत्तर :-
  • पत्थरों के औजार बनाने के संबंध में 
  • जानवरों के शिकार करने के संबंध में इत्यादि ।
                               प्रश्न अभ्यास ( पाठ्यपुस्तक से)
 1.  इन वाक्यों को पूरा करो
(क)  शिकारी खाद्य संग्राहक गुफाओं में इसलिए रहते थे  क्योंकि ............
(ख)  घास वाले मैदानों का विकास ...............  साल पहले हुआ।
(ग) आरंभिक लोगों ने गुफाओं की ............ पर चित्र बनाएं ।
(घ) हुंस्गी में ............ से आजार बनाए जाते थे।

उत्तर :- (क) उन्हें बारिश ,धूप और हवाओं से राहत मिलती थी।
           (ख) 12,000
           (ग) भीतरी दीवारों
           (घ)  चुने के पत्थरों

2. उपमहाद्वीप के आधुनिक राजनीतिक मानचित्र में उन राज्यों को ढूंढो जहां भीमबेटका, हुंस्गी और कुरनूल स्थित है । तुषार की रेल इनके पास से होकर गुजरी होगी?
उत्तर :-   हॉ तुसार की रेल इन जगहों से होकर गुजरी होगी।

3. शिकारी एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते थे ।उनकी यात्रा और आज की हमारी यात्रा के कारणों में क्या समानताएं  या भिन्नताए हैं।
उत्तर :-
  • शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए उनके पीछे -पीछे जाया करते हौंगे।
  • मौसमी फलों की तलाश में 
  • झील ,झरनों तथा नदियों के तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते होगें।
आज हम यात्राएं अलग-अलग कारणों के लिए करते हैं ? 
  • काम की तलाश में
  • व्यापार करने के लिए
  • सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों से मिलने के लिए
  • पर्यटन स्थल की शैर करने के लिए।
4. आज तुम फल काटने के लिए कौन-कौन से औजार चुनोगे। वह औजार किस चीज से बना होगा।
 उत्तर :- आज हम फल काटने के लिए चाकू का प्रयोग करेंगे, जो स्टील या लोहे का बना होगा।

5. शिकारी, खाद्य -संग्राहक आग का उपयोग किन-किन चीजों के लिए करते थे। क्या तुम आज आग का उपयोग इनमें से किसी चीज के लिए करोगे ।
उत्तर :- शिकारी खाद्य संग्राहक आग का प्रयोग निम्नलिखित कारणों के लिए  करते थे :-
  • मांस पकाने के लिए
  •  प्रकाश के लिए
  • खतरनाक जानवरों को दूर भगाने के लिए
आज हम आग का प्रयोग निम्न कारणों के लिए करेंगे :-
  • भोजन पकाने के लिये 
  •  भट्ठीयों मे धातु पिघलाने के लिए 
  • विभिन्न प्रकार के मशीनों को चलाने के लिए ।
6.अपनी पुस्तिका के पन्ने पर एक लाइन खींच कर इसके दो खाने बनाओ ।बांय खाने में उन खाद्य पदार्थों की सूची बनाओ जिन्हें शिकारी खाद्य संग्राहक खाते थे।( पृष्ठ 11) पर देखो और दाएं खाने में तुम जो चीजें खाते हो उनमें से कुछ के नाम लिखो ।क्या तुम्हें इन दोनों में कोई समानता या भिन्नता दिखाई देता है ।
उत्तर :-
  •  शिकारी खाद्य संग्राहक के खाद्य पदार्थ  -  जंगली- जानवरों का कच्चा मांस, मछलियां , ,चिड़िया ,अंडे,फल -मूल ,पौधे -पत्तियां आदि ।
  • आज के खाद्य पदार्थ :- पका मांस, चावल, रोटी, दाल ,सब्जी, ब्रेड , दूध , दही इत्यादि ।
7. यदि तुम्हारे पास कोई गुटिका (प्राकृतिक पत्थर )का टुकड़ा जैसे कि (पृष्ठ 13) पर दिखाया गया है हो तो उसे किस काम के लिए इस्तेमाल करोगे ।
  •  पेड़ो से फलों को तोड़ने के लिए 
  •  खेल खेलने के लिए 
  • किसी वस्तु को तोड़ने के लिए ,आदि काम के लिए  ।
और पढ़े:-


1 comment: