Ncert Social science History study notes and Solution to learn and revision in Hindi medium.

Breaking

Wednesday, July 3, 2019

Ncert history class 6 chapter -3 भोजन संग्रह से उत्पादन तक

Ncert history class - 6

Chapter - 3

भोजन संग्रह से उत्पादन तक


 बदलती जलवायु के साथ-साथ लोगों के जीवन शैली में भी कई बदलाव आए।जिस काल में हमें पर्यावरणीय बदलाव मिलते हैं, उसे नवपाषाण काल कहते हैं ।(12,000  - 10,000 साल पहले तक)

  •  यह काल नवपाषाण काल था जब मनुष्यों ने कृषि और पशुपालन करना आरंभ किया था।
  •  नवपाषाण काल में मनुष्य बीज बोना सीख लिया था तथा सिंचाई करना भी सीख लिया था।
  • इस युग में मनुष्य कृषि कार्य के कारण एक स्थान पर स्थाई रूप से रहना शुरू कर दिया था।
  •  नवपाषाण काल में कृषक और पशुपालक एक साथ एक स्थान पर छोटी-छोटी बस्तियां बनाकर रहने लगे।
  • परिवार के समूह ने जनजाति को जन्म दिया।
  •  जनजाति के सदस्य को आयु बुद्धिमता और शारीरिक बल के आधार पर काम दिया जाता था।
  • नवपाषाण काल में जनजातियों की अपनी संस्कृति और परंपराएं होती थी, भाषा ,संगीत, चित्रकारी आदि से इनकी संस्कृति का ज्ञान होता है।
  •  नवपाषाण काल में लोग जल ,सूर्य ,आकाश ,पृथ्वी और गाय की पूजा विशेष रूप से करते थे।
  • इस काल में बने मिट्टी के बर्तन कई स्थानों से प्राप्त हुए हैं इन बर्तनों पर रंग लगाकर और चित्र बनाकर उन्हें आकर्षित बनाने के प्रयास किए गए हैं ।



नवपाषाण पुरास्थल 

मेहरगढ़,  बुर्जहोम ,  चिरांद ,  दाओजली हेडिंग, कोल्डीहवा,  हेल्लूर, पैय्यमपल्ली ।

मेहरगढ़ :- 
  • मेहरगढ़ बलूचिस्तान,( पाकिस्तान) के कच्ची मैदानी क्षेत्र में हैं।
  • यहां प्राचीनतम कृषि एवं पशुपालन से संबंधित साक्ष्य प्राप्त हुए है।
  • गेहूं तथा जौ की खेती  तथा भेड़ बकरी एवं अन्य जानवर पालने के प्रमाण मिले हैं।
  • मेहरगढ़ बलूचिस्तान में बोलन नदी के किनारे स्थित है ।
  • मेहरगढ़ से प्राप्त होने वाली अन्य वस्तुओं में बुनाई की टोकरियाँ, औज़ार एवं मनके हैं, जो अधिक मात्रा में मिले हैं। 
  • बाद के स्तरों से मिट्टी के बर्तन, तांबे के औज़ार, हथियार और समाधियाँ भी मिलीं हैं। ।
  • इस स्थल की खुदाई 1977 ई० मे हुई थी। 
  • यहाँ से नवपाषण काल से लेकर कांस्य युग तक के प्रमाण मिलते है। 
  •  मेहरगढ़ में चौकोर तथा आयताकार घरों के अवशेष मिलते हैं।

  • मेहरगढ़ से एक औजार मिला है ,( ड्रिल )जो दांत चिकित्सकों के ड्रिल से काफी मिलती जुलती है। यह ड्रिल तांबे की है।
  • मेहरगढ़ में एक कब्र में एक शव के साथ एक बकरी को दफनाया गया था।



बुर्जहोम :-
  •  श्रीनगर का पुरातात्विक महत्व वाला कश्मीर का प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है ।
  • यहां पर कई भूमिगत गड्ढे पाए गए हैं ,जिन्हें गर्तवास कहा जाता है ।
  • प्रत्येक घर में कुत्ता पाला जाता था।
  • यहां से हड्डी के विशिष्ट औजार,  पशु कंकाल  बर्तन और उपकरण भी प्राप्त हुए हैं ।
  • स्थानीय भाषा में बुर्जहोम को ' प्लेस ऑफ  बिर्च ' कहा जाता है ,भारी संख्या में यहां जले हुए बिर्च के पेड़ मिले हैं।
  • यहां भूरे रंग के मृदभांडओं का प्रयोग किया जाता था।
  • यहां के लोग कुत्ते ,भेड़  को दफनाते थे ।
  • इनका मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना था ।
दाओजली  हेडिंग :- 
  • असम प्रांत के कछार पर्वत के उत्तर क्षेत्र में स्थित है ।
  • यह पुरास्थल ब्रह्मपुत्र  नदी की घाटी में है।
  • दाओजली हैडिंग का स्थानीय भाषा में अर्थ ' पक्षियों का पर्वत' पर स्थित है।
  • इसका उत्खनन 1962 से 1963 के मध्य हुआ था।
  •   दओजली हैडिंग से डेढ़ किमी पूर्व में लांटिग नदी बहती है।
  •  नव-प्रस्तरकालीन मानव ने यहाँ उपलब्ध बलुआ पत्थर व शैल का उपयोग उपकरणों को बनाने में किया था  ।
  • यहां खरल और मुसल जैसे प्रथम पत्थरों के उपकरण मिले हैं।। 
  • यहाँ से जेडाइट नाम का पत्थर भी मिला है। यह एक हरे रंग का पत्थर होता है जिससे औजार बनाये जाते थे। 
गुफकराल :-
  • गुफकराल नामक स्थान की खुदाई 1981 ईस्वी में  ए के शर्मा ने करवाई थी ।
  • यहां के उपकरणों में कुल्हाड़ी , खुरपी ,छेनी ,कुदाल, गदा ,बेधक आदि मिले हैं ।
  • पत्थर के अतिरिक्त हड्डी के बने हुए उपकरण भी यहां से मिले हैं ।
  • भेड़ ,बकरी आदि जानवरों की हड्डियां तथा मिट्टी के बर्तन भी खुदाई में प्राप्त हुए हैं ।
  • जौ, गेहूं, मटर ,मसूर आदि अनाज के दाने  के अवशेष मिले हैं।
कोल्डीहवा
  • यहां से नवपाषाण काल के साथ-साथ ताम्र तथा लौह कालीन संस्कृति के अवशेष भी मिले हैं।
  • इलाहाबाद स्थित कोल्डीहवा नामक नवपाषाण पुरास्थल से चावल के प्राचीनतम साक्ष्य लगभग 6000 ईसवी पूर्व प्राप्त हुआ है
  •  यहां धान की खेती किए जाने का प्राचीनतम प्रमाण मिला है।
पैय्यमपल्ली:-

  • तमिलनाडु का प्रमुख पुरास्थल है। यह सभी कृष्णा तथा कावेरी नदियों की घाटियों में बसे हुए थे।
  •  यहां पोलीशदार प्रस्तर कुल्हाड़ी या सलेटी या काले रंग के मिट्टी के बर्तन तथा हड्डी के बने हुए कुछ उपकरण प्राप्त हुए हैं।
  • यहां से कपड़ो के निर्माण के साक्ष्य मिले हैं।
  • यहां से काला चना, ज्वार -बाजरा, मवेशी,भेड़, सूअर आदि के अवशेष मिले हैं।
 चिरांद :- 
  • भारत में यह नवपाषाण काल का पहला ज्ञात स्थल है, खुदाई में यहां हड्डियां, गेहूं की बालियां तथा पत्थर के औजार मिले हैं।
  •  1960 में खुदाई में यहां बुध की मूर्तियां एवं धर्म से जुड़ी कई चीजें मिली है।
  • यहां से टोराकोटा की मानव मूर्तियां प्राप्त हुई हैं।
  • यहां से जौ,  हरे चने , भैंस ,बैल आदि के अवशेष मिले।





Mcq:-

1.  गुफकराल नामक नवपाषाण स्थल किस प्रदेश में है?
        (a) जम्मू कश्मीर
        (b)  गुजरात
        (c) राजस्थान
        (d)  मध्य प्रदेश

Ans:- a

2. मनुष्य में स्थाई निवास की प्रवृत्ति किस काल से विकसित हुई  ?
 (a)  मध्य पाषाण काल
 (b)  पूर्व पाषाण काल
 (c) नवपाषाण काल

Ans :- c

3. चावल की खेती का प्राचीनतम साक्ष्य किस स्थान से प्राप्त हुआ है ?
    (a)  मेहरगढ़
    (b)  कोलडीहवा
    (c)  चिरांद
    (d)  बुर्जहोम

Ans:- b

4. भारत में व्यवस्थित कृषि का पहला साक्ष्य किस स्थान से प्राप्त हुआ है ?
        (a) कोलडीहवा
        (b)  चिरांद
        (c) पैय्यमपल्ली
        (d)  मेहरगढ़

Ans:- d

5.  किस स्थान से नवपाषाण कालीन हड्डी के औजार मिले हैं ?
    (a)  मेहरगढ़
    (b)  कोलडीहवा
    (c)  चिरांद
    (d)  बुर्ज होम

Ans:- c

और पढ़े :- 
#  प्राचीन भारतीय इतिहास का कालक्रम 

6 comments:

  1. शत्रुंजय मंदिर, को दुनिया के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से कई पुरातत्वविदों और धार्मिक वास्तुकला के विद्वानों द्वारा माना जाता है। अलंकृत ढंग से और त्रुटिहीन रूप से बनाए गए मंदिरों के भीतर चौबीस तीर्थंकरों की कई सैकड़ों मूर्तिकला संगमरमर की मूर्तियां मिली हैं।

    ReplyDelete
  2. Did you realize there is a 12 word sentence you can say to your crush... that will induce deep emotions of love and impulsive attraction for you deep inside his heart?

    That's because hidden in these 12 words is a "secret signal" that fuels a man's instinct to love, look after and guard you with all his heart...

    12 Words That Trigger A Man's Desire Response

    This instinct is so hardwired into a man's mind that it will drive him to work better than ever before to build your relationship stronger.

    As a matter of fact, triggering this mighty instinct is absolutely essential to achieving the best possible relationship with your man that once you send your man one of these "Secret Signals"...

    ...You will immediately notice him expose his soul and mind for you in a way he's never experienced before and he will distinguish you as the one and only woman in the world who has ever truly tempted him.

    ReplyDelete